पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को दिलाई नई पहचान: करण वर्मा 

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में भाजपा नेता उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री करण वर्मा ने बुधवार को पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का मान बढ़ाया।

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री करण वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री करण वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। 

पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी ने देश को एक नई दिशा और दशा दी है

मंत्री करण वर्मा ने कहा, “पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी ने देश को एक नई दिशा और दशा दी है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार करते हुए देश के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए काम किया है।” करण वर्मा ने विशेष रूप से आर्थिक विकास, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हुई प्रगति पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा, “उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी प्रमुख योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचा है। इन योजनाओं से करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।”

आगामी वर्षों में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश ने न केवल आर्थिक मोर्चे पर प्रगति की है, बल्कि सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव के मामलों में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। आगामी वर्षों में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...