पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से की बातचीत, दोनों देशों के संबंधों को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को उनकी पार्टी की आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर फोन कर बधाई दी। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को और मजबूत करने के संकल्प को दोहराया। अल्बनीज ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध अपने सर्वोच्च स्तर है और वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर क्षेत्र का समृद्ध भविष्य गढ़ने के लिए तत्पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,” मेरे मित्र एंथनी अल्बनीज से बात की और उनकी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। हमने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने और सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज करने पर सहमति जताई।” ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने जवाब में लिखा, “आपकी बधाई के लिए धन्यवाद। भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध कभी इतने मजबूत नहीं रहे जितने कि अब हैं। मैं आपके साथ मिलकर आने वाले समय में हमारे क्षेत्र के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए उत्साहित हूं।”

विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया Comprehensive Strategic Partnership (CSP) को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई, जो पिछले पांच वर्षों में कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने में सफल रही है। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों की भूमिका की भी सराहना की, जिन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को गहराया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अल्बनीज को इस वर्ष भारत में होने वाले India-Australia Annual Summit और QUAD सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियम आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

बीते शनिवार को चुनाव परिणामों के बाद पीएम मोदी ने अल्बनीज को सबसे पहले बधाई दी थी। लेबर पार्टी ने निचले सदन में 92 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। यह ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में तीसरी बार है जब किसी पार्टी ने 90 से अधिक सीटें हासिल की हों।

दोनों प्रधानमंत्रियों की पिछली मुलाकात नवंबर 2024 में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान रियो डी जनेरियो में हुई थी, जहां उन्होंने दूसरा India-Australia Annual Summit भी आयोजित किया था। उन्होंने शिक्षा, अनुसंधान, व्यापार, रक्षा, जलवायु परिवर्तन, तकनीक, कौशल और सांस्कृतिक संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति पर संतोष जताया।

दोनों नेताओं ने ‘ मेक इन इंडिया’ और ‘फ्यूचर मेड इन आस्ट्रेलिया’ कार्यक्रमों को पूरक बताते हुए इनके माध्यम से नौकरियां पैदा करने, आर्थिक विकास बढ़ाने और वैश्विक बदलावों के बीच स्थिरता लाने की बात कही। भारत और ऑस्ट्रेलिया क्वाड (Quad) समूह के सदस्य हैं, जिसमें अमेरिका और जापान भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...