पीएम मोदी ने फिनलैंड के पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत, आपसी सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच सहयोग को अधिक प्रगाढ़ बनाने पर व्यापक चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बैठक की जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत में स्थिरता, डिजिटलीकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अनुसंधान और नैतिक नवाचार जैसे प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में इस बात पर मुख्य ध्यान रहा कि भारतीय मेधा कैसे दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत कर सकती है।

पीएम मोदी ने एआई क्षेत्र में उभरते नवाचार केंद्र के रूप में फिनलैंड के प्रयासों की सराहना की

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एआई क्षेत्र में उभरते नवाचार केंद्र के रूप में फिनलैंड के प्रयासों की सराहना की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने जिम्मेदार और प्रतिभा-आधारित एआई को बढ़ावा देने, साथ ही सतत भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम समाधानों के उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

6 mins ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को श्रीलंका के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली से रवाना...

11 mins ago | Artificial intelligence

भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत IndiaAI Mission ने नई दिल्ली स्थित Electronics Niketan में...