प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वडोदरा के बाद नवसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधुनिक कार्यालय ‘नमो कमलम’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नवसारी सहित दक्षिण गुजरात में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा के साथ उनका अभिनंदन किया। वहीं पुरुषों ने भी विशेष डमरू वादन कर माहौल को शिवमय बना दिया। इसके अलावा कई महिलाओं ने ढोल-ताशों की थाप के साथ प्रधानमंत्री मोदी का विशेष स्वागत किया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘नमो कमलम’

इस अत्याधुनिक कार्यालय में विशाल ऑडिटोरियम, एआई आधारित सिस्टम, हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा कार्यकर्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉन्फ्रेंस रूम बनाए गए हैं। परिसर में सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है। आगंतुकों के लिए पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जिलेभर में सीधा प्रसारण करने के लिए व्यापक डिजिटल व्यवस्था की गई। नवसारी जिले के सभी 389 गांवों में करीब 4,000 स्क्रीन लगाई गई हैं। इनके माध्यम से 1.15 लाख से अधिक ग्रामीण अपने-अपने गांवों में बैठकर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देख और सुन सकेंगे।

‘नमो कमलम’ परिसर का प्रधानमंत्री ने किया निरीक्षण

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नमो कमलम’ परिसर का दौरा कर विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य कार्यालय, अत्याधुनिक मीडिया सेंटर, डिजिटल कॉल सेंटर और आधुनिक लाइब्रेरी का जायजा लिया। इसके अलावा सांसद एवं विधायकों के लिए बनाए गए विशेष कैबिन का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने परिसर में पंडित दीनदयाल मीटिंग हॉल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉल और अटल सभागार का भी निरीक्षण किया। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

56 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...