Print

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस पर भुवनेश्वर में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के तहत एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस नामक विशेष पर्यटक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन विशेष रूप से भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए समर्पित है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की तेज प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “21वीं सदी का भारत अभूतपूर्व गति और पैमाने पर प्रगति कर रहा है। आने वाले दशकों में भारत दुनिया के लिए सबसे युवा और कुशल जनसंख्या वाला देश बना रहेगा। भारत वैश्विक कौशल की मांग को पूरा करने में सक्षम है।”

प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा, “मुझे आप सभी से मिलकर खुशी होती है। आपसे मिले प्यार और आशीर्वाद को मैं कभी नहीं भूलता। दुनिया के विभिन्न देशों के नेता भारतीय प्रवासी समुदाय की प्रशंसा करते हैं। इसका बड़ा कारण आपके सामाजिक मूल्य हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण भारत सरकार की प्राथमिकता है। “हम इसे अपनी जिम्मेदारी मानते हैं कि संकट के समय में हम अपने प्रवासी नागरिकों की मदद करें, चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में हों।”

क्या है प्रवासी भारतीय दिवस ?

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है, जो भारतीय प्रवासी समुदाय को आपस में जोड़ने और बातचीत का मंच प्रदान करता है। इस बार का आयोजन ओडिशा सरकार के साथ साझेदारी में 8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में किया जा रहा है। इस वर्ष का थीम- “विकसित भारत में प्रवासी समुदाय का योगदान।” रखा गया है। इस बार 50 से अधिक देशों के भारतीय प्रवासी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...