प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पूरी कर अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी ने एक्स कहा त्रिनिदाद और टोबैगो को धन्यवाद। यहाँ बिताए पल कभी नहीं भूले जा सकेंगे। हमने भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो की दोस्ती को नई गति दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की आधिकारिक यात्रा का दूसरा चरण समाप्त हुआ। अपनी यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी 4 से 5 जुलाई तक अर्जेंटीना की यात्रा पर रहेंगे। यह पिछले 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी से राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की उम्मीद है। राष्ट्रपति माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता में चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा रक्षा, कृषि, खनन, तेल एवं गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश तथा लोगों के बीच संबंधों सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

ब्यूनस आयर्स के लिए रवाना होने के बाद पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि यहाँ बिताए गए पल कभी नहीं भूले जा सकेंगे। हमने भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो की दोस्ती को नई गति दी है। राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, सरकार और इस अद्भुत देश के लोगों के प्रति मेरा आभार।

वहीं, पांच देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि पोर्ट ऑफ स्पेन से, मैं ब्यूनस आयर्स की यात्रा करूंगा। यह 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। अर्जेंटीना लैटिन अमेरिका में एक प्रमुख आर्थिक भागीदार और जी-20 संगठन में एक करीबी सहयोगी है। मैं राष्ट्रपति महामहिम जेवियर माइली के साथ अपनी चर्चा के लिए उत्सुक हूं, जिनसे मुझे पिछले वर्ष मिलने का सौभाग्य भी मिला था। हम कृषि, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, व्यापार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्रों सहित अपने पारस्परिक रूप से लाभदायक सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...