पीएम मोदी ने स्टेट हाउस में नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विंडहोक स्थित स्टेट हाउस में नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह से मुलाकात की और हाथ मिलाया। पीएम मोदी का नामीबिया के विंडहोक में भव्य औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी गई। पीएम मोदी की एक दिवसीय यात्रा के दौरान अफ्रीकी देश की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने उनका भव्य स्वागत किया।

पीएम मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को नामीबिया पहुंचे। होसे कुटाको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया गया, जहां नामीबिया की इंटरनेशनल रिलेशंस एंड कोऑपरेशन मिनिस्टर सेल्मा अशीपाला-मुसावी ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में स्थानीय संगीतकारों और नर्तकों ने प्रस्तुति दी तथा तालियों एवं जयकारों से गूंजते इस क्षण में प्रधानमंत्री भी कलाकारों के साथ शामिल हो गए।

इस स्वागत समारोह में योग प्रदर्शन और प्रवासी भारतीयों के उत्साहपूर्ण अभिवादन का मिश्रण था, जिसने इस ऐतिहासिक यात्रा के महत्व को रेखांकित किया। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और भारत से प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी समुदाय के सदस्यों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया, उनसे हाथ मिलाया, उनके उत्साहपूर्ण संदेशों को सुना तथा समुदाय द्वारा प्रस्तुत उपहारों और चित्रों को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने प्रवासी समुदाय पर गर्व व्यक्त किया तथा बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ जुड़ाव बनाए रखा है।
इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि नामीबिया में भारतीय समुदाय भारत-नामीबिया की घनिष्ठ मित्रता को लेकर बेहद आशावादी है और विंडहोक में हुए विशेष स्वागत में यह झलकता है। मुझे अपने प्रवासी समुदाय पर खासकर जिस तरह से उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखा है, उस पर गर्व है।

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नामीबिया के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और व्यापार मंत्री सेल्मा अशीपाला-मुसावी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। यह प्रधानमंत्री की नामीबिया की पहली यात्रा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्स पर कहा कि नामीबिया एक “मूल्यवान और विश्वसनीय अफ्रीकी साझेदार” है और वह नामीबिया के राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के साथ अपनी बैठक और आज बाद में नामीबिया की संसद को संबोधित करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ब्राज़ील की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के समापन के बाद आज नामीबिया पहुंचे हैं। उन्होंने रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

प्रधानमंत्री की पांच देशों की यात्रा में नामीबिया अंतिम पड़ाव है। इस यात्रा में घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और ब्राज़ील की यात्राएं भी शामिल थीं। (ANI)

 

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...