पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान बोलीविया के राष्ट्रपति से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान बोलिविया के राष्ट्रपति लुइस एर्से कैटाकोरा से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिजों, व्यापार और वाणिज्य, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और यूपीआई, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, पारंपरिक चिकित्सा, लघु और मध्यम उद्योग, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में सहयोग पर चर्चा की।

उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और प्राप्त प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और इस क्षेत्र में सतत और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी विकसित करने की संभावना को पहचाना। उन्होंने दोनों देशों के बीच चल रहे विकास सहयोग पर संतोष व्यक्त किया, जिसमें त्वरित प्रभाव परियोजनाओं और आईटीईसी छात्रवृत्ति कार्यक्रमों के तहत क्षमता निर्माण पहल शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च-अप्रैल 2025 में ला पाज और देश के कई अन्य हिस्सों में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर बोलीविया के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के लिए बोलीविया को बधाई भी दी। इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी ने बोलीविया के लोगों और सरकार को देश की द्वि-शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। बोलीविया 6 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता की 200वीं वर्षगांठ मनाएगा।

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Ministry of External Affairs

ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल, भारत ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कमर्शियल जहाज पर हमले की जानकारी दी...

7 hours ago | Admiral Samuel Paparo

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर, रक्षा सचिव ने एडमिरल पापारो से की मुलाकात

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में अमेरिकी पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल...