प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित राष्ट्रपति भवन में त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से मुलाकात की। यह मुलाकात गर्मजोशी से भरी रही और दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती की पुष्टि हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक दक्षिण भागीदारी को बढ़ाने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो तथा कैरीकॉम के प्रति भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति कंगालू को भारत आने का निमंत्रण दिया।

पीएम मोदी ने उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल को प्रदान किए गए भव्य आतिथ्य की प्रशंसा व्यक्त की। साथ ही ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ सम्मान प्रदान किए जाने के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने इसे भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए सम्मान बताया।

प्रधानमंत्री ने इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्राप्त करने पर राष्ट्रपति कंगालू को बधाई दी और उनकी विशिष्ट सार्वजनिक सेवा के लिए उनकी गहरी सराहना की। राष्ट्रपति कंगालू ने भारत के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व और दूरदर्शिता की सराहना की।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच मजबूत जन-सम्पर्कों पर आधारित स्थायी संबंधों पर विचार किया।

 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...