Print

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने उरुग्वे के राष्ट्रपति ओरसी से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू ओरसी से मुलाकात की। भारत-उरग्वे संबंधों को नई गति देने की दिशा में यह एक अहम कदम रहा। पीएम मोदी ने कहा, “ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू ओरसी से मुलाकात करके मुझे खुशी हुई। हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंध वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत उरुग्वे के साथ संबंधों को और गहरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है”

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल सहयोग, आईसीटी, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और यूपीआई, रक्षा, रेलवे, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, ऊर्जा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। वहीं, चर्चा का एक प्रमुख क्षेत्र द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मजबूत करना था। दोनों पक्षों ने भारत-मर्कोसुर अधिमान्य व्यापार समझौते (India-MERCOSUR Preferential Trade Agreement) के विस्तार में रुचि व्यक्त की, जिसका उद्देश्य अधिक आर्थिक क्षमता और व्यापार पूरकता को खोलना है।

पीएम मोदी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसके बारे में कहा कि भारत उरुग्वे के साथ संबंधों को और गहरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संदर्भ में, हमने व्यापार, रसायन, फार्मास्यूटिकल्स, प्रौद्योगिकी, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। उरुग्वे में योग की बढ़ती लोकप्रियता लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अद्भुत है।

इसके अलावा, बैठक में दोनों देशों द्वारा भविष्योन्मुखी द्विपक्षीय साझेदारी विकसित करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम में हाल में हुए बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए राष्ट्रपति ओरसी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ उरुग्वे की एकजुटता की सराहना की।

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...