Print

प्रधानमंत्री मोदी ने मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (मंगलवार) को पूर्व राष्ट्रपति और दुनियाभर में मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा,” सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका विजन और चिंतन विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। भाजपा ने एक्स पर लिखा है, ” नवाचार की उनकी विरासत और राष्ट्र निर्माण में उनका अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि सादगी, सौम्‍यता, समर्पण और ईमानदारी की मिसाल रहे डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोडी में हुआ था। डॉ. कलाम ने देश के पहले स्वदेशी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल एसएलवी-3 को विकसित करने के लिए निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

RELATED ARTICLES

54 mins ago | AMIT SHAH

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रथम ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’

राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2025-26 का ‘राजभाष...

2 hours ago | AI infrastructure

डेटा सेंटर से एआई तक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा भारत

भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए डेटा सेंटर अब एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन...