पीएम मोदी ने संत कबीर दास जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि की अर्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कबीर दास को सामाजिक सद्भाव और सुधार के लिए उनके आजीवन समर्पण को याद किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सामाजिक समरसता के प्रति आजीवन समर्पित रहे संत कबीरदास जी को उनकी जयंती पर मेरा कोटि-कोटि नमन। उनके दोहों में जहां शब्दों की सरलता है, वहीं भावों की प्रगाढ़ता भी है। इसलिए आज भी भारतीय जनमानस पर उनका गहरा प्रभाव है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में उनके योगदान को हमेशा श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।”

https://x.com/narendramodi/status/1932650851102834762

15वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि कबीर दास ने अपनी रचनाओं ने भक्ति आंदोलन को प्रभावित किया। ईश्वर की एकता और धार्मिक विभाजन की निरर्थकता पर जोर देने वाली उनकी शिक्षाएँ दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। कबीर की कविता, उपदेश और सूक्तियाँ दुनिया भर में प्रिय हैं, जो आध्यात्मिक विचारों पर उनके गहन प्रभाव को दर्शाती हैं।

RELATED ARTICLES

48 mins ago | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में 3,350 करोड़...

1 hour ago | Auto sales

भारत में ऑटो बिक्री 18.2% बढ़कर 83.88 लाख यूनिट, सभी प्रमुख सेगमेंट की रिकॉर्ड बिक्री: SIAM

भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान प्रमुख वाहन श्रेणियों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 18.2 प्रतिश...