तिरुवल्लुवर दिवस पर पीएम मोदी ने तिरुवल्लुवर को दी श्रद्धांजलि, लोगों से ‘तिरुक्कुरल’ पढ़ने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘तिरुवल्लुवर दिवस’ पर तमिल दार्शनिक, कवि और विचारक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महान तिरुवल्लुवर के काम और आदर्श अनगिनत लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तिरुक्कुरल का अध्ययन करें, क्योंकि यह महान तिरुवल्लुवर की असाधारण बौद्धिक क्षमता और जीवन मूल्यों की झलक देता है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज, तिरुवल्लुवर दिवस पर बहुमुखी तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि दे रहा हूं, जिनके काम और आदर्श अनगिनत लोगों को प्रेरित करते हैं। उनका मानना था कि समाज में सद्भाव और दया होनी चाहिए। वे तमिल संस्कृति के श्रेष्ठ मूल्यों के प्रतीक हैं। मैं आप सभी से तिरुक्कुरल पढ़ने का आग्रह करता हूं, जो महान तिरुवल्लुवर की असाधारण बौद्धिक क्षमता की झलक देता है।”

पीएम मोदी ने तिरुवल्लुवर को लेकर अपने भाषण से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवल्लुवर को लेकर अपने भाषण से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया। वे कहते हैं, “संत तिरुवल्लुवर ने लिखा था ‘विपरीत परिस्थितियों में भी हमें कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। हमें कठिनाई से नहीं भागना चाहिए और अपने मन को मजबूत करके लक्ष्य को सिद्ध करना चाहिए।’ तमिलनाडु महान संत तिरुवल्लुवर की धरती है। तिरुवल्लुवर ने अपनी रचनाओं से युवाओं को नई दिशा दी। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था।”प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “महान संत तिरुवल्लुवर ने सैंकड़ों वर्ष पहले कहा था कि शौर्य, सम्मान, मर्यादापूर्ण व्यवहार की परंपरा और विश्वसनीयता, ये चार गुण किसी भी देश की सेना का प्रतिबिंब होते हैं।”

‘तिरुवल्लुवर दिवस’ पर भाजपा नेता के अन्नामलाई ने भी लिखा पोस्ट 

‘तिरुवल्लुवर दिवस’ पर भाजपा नेता के अन्नामलाई ने अपने पोस्ट में लिखा, “तिरुवल्लुवर के दिन, जिन्होंने तिरुक्कुरल दिया, जो जीवन के सिद्धांत, जैसे गुण, भौतिकवाद और आनंद सिखाता है, मैं तमिलनाडु के सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। तिरुक्कुरल, जो हमें सदियों से रास्ता दिखाता आया है, सभी के जीवन में रोशनी की किरण बने। तमिल की शान और तिरुक्कुरल की शोहरत पूरी दुनिया में फैले।” (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...