20/04/26 | 12:48 pm | Prime Minister Narendra Modi

Print

पीएम मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोमवार को एक्स पर कहा कि बसव जयंती के विशेष अवसर पर वे जगद्गुरु बसवेश्वर को तथा उनकी शाश्वत शिक्षाओं को सादर नमन करते हैं। 

बसवेश्वर का न्यायपूर्ण समाज का विजन और लोगों को सशक्त बनाने का अटूट प्रयास हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि बसवेश्वर का न्यायपूर्ण समाज का विजन और लोगों को सशक्त बनाने के उनके अटूट प्रयास हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

जगद्गुरु बसवेश्वर 12वीं सदी के महान दार्शनिक और समाज सुधारक थे

उल्लेखनीय है कि जगद्गुरु बसवेश्वर 12वीं सदी के महान दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उन्हें न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज के दृष्टिकोण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने जाति व्यवस्था को नकार कर ‘अनुभव मंडप’ की स्थापना की, जो समानता का प्रतीक बना। उनका दर्शन “कायाकवे कैलासा” (कार्य ही ईश्वर की पूजा है) पर आधारित था और वे लिंगायत धर्म के प्रवर्तक माने जाते हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

33 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...