पीएम मोदी ने ब्यूनस आयर्स में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को (स्थानीय समयानुसार) अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में महात्मा गांधी और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह श्रद्धांजलि उस समय दी गई जब प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता पूरी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ब्यूनस आयर्स में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उनका शाश्वत दृष्टिकोण और महान आदर्श हमेशा मानवता को मार्गदर्शन देती है। पूरी दुनिया में बापू के विचार गूंजते हैं। वे लाखों लोगों को शक्ति और आशा प्रदान करते हैं। उनसे प्रेरणा लेकर हम एक न्यायपूर्ण और करुणामय विश्व के निर्माण के अपने संकल्प को दोहराते हैं।”

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “ब्यूनस आयर्स में गुरुदेव टैगोर को श्रद्धांजलि दी। गुरुदेव टैगोर 1924 में अर्जेंटीना आए थे और इस देश के कई लोगों, खासकर विद्वानों और छात्रों पर गहरी छाप छोड़ी थी। हम भारतवासी गुरुदेव टैगोर के हमारे इतिहास और संस्कृति में योगदान पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। शिक्षा और ज्ञान पर उनका जोर आज भी अत्यधिक प्रेरणादायक है।”

प्रधानमंत्री मोदी की अर्जेंटीना यात्रा भारत और अर्जेंटीना के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को उजागर करती है। पीएम का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण का हिस्सा था। इससे पहले वे घाना और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की यात्रा कर चुके हैं। आगे वे ब्राजील में BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और फिर नामीबिया की यात्रा करेंगे।-(IANS)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...