Print

पीएम मोदी ने गुयाना यात्रा के दौरान महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुयाना की राजधानी जाॅर्जटाउन में प्रोमेनेड गार्डन का दौरा कर ऐतिहासिक महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह प्रतिमा 1969 में गांधी जी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्थापित की गई थी। प्रधानमंत्री ने गांधी जी के शांति और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि ये सिद्धांत आज भी मानवता का मार्गदर्शन करते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने सरस्वती विद्या निकेतन सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया जहां उनका छात्रों ने भजनों और कथक नृत्य प्रस्तुतियों से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस सांस्कृतिक प्रदर्शन ने भारत और गुयाना में भारतीय प्रवासियों के बीच के गहरे संबंधों और कैरेबियन में भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर को उजागर किया।

प्रधानमंत्री ने गुयाना की भारतीय विरासत को सम्मान देते हुए आर्य समाज स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह स्मारक 2011 में आर्य समाज आंदोलन की शताब्दी के अवसर पर स्थापित किया गया था। भारतीय समुदाय के साथ अपनी जुड़ाव को और गहरा करते हुए, उन्होंने ‘राम भजन’ गान में भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय आगमन स्मारक का भी दौरा किया, जहां उनका तासा ड्रम के संगीत से स्वागत किया गया। गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स के साथ, उन्होंने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा, उन्होंने वहां बेलपत्र का एक पौधा भी लगाया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना की संसद के एक विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने भारत और गुयाना के बीच गहरे और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को “मिट्टी, पसीने और परिश्रम का रिश्ता” बताया।

RELATED ARTICLES

12 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...