प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदरलाल पटवा को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुंदरलाल पटवा को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि पटवा जी ने अपना पूरा जीवन देश और समाज की नि:स्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा “भाजपा को सींचने और संवारने में अहम भूमिका निभाने वाले सुंदरलाल पटवा जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर मेरा नमन। उन्होंने अपना समस्त जीवन देश और समाज की निःस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने का काम किया। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।”

मुख्यमंत्री डाॅ  मोहन यादव ने मौलाना अबुल कलाम आजाद, आचार्य कृपलानी और सुंदरलाल पटवा काे जयंती पर किया नमन 

आज साेमवार काे भारत रत्न माैलाना अबुल कलाम आजाद, स्वतंत्रता सेनानी जे बी  कृपलानी और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती है। इनकी जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने इस अवसर पर तीनाें महान हस्तियाें काे स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा भारत रत्‍न से सम्मानित, देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस की बधाई दी। आइए, संकल्प लें कि कोई भी अमृतरूपी शिक्षा से अछूता न रहे और हम पूरे देश को शिक्षा के प्रकाश से आलोकित करने में सहभागी बनें।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने आचार्य जेबी कृपलानी काे जयंती पर याद करते हुए अपने पाेस्ट में लिखा स्वतंत्रता सेनानी, खादी व ग्रामोद्योग से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने वाले आचार्य जेबी कृपलानी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। निःस्वार्थ भाव से मां भारती की सेवा में समर्पित आपका अनुशासित एवं आदर्श व अनुशासित जीवन देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा काे जयंती पर विनम्र नमन करते हुए मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने अपने एक्स पाेस्ट पर लिखा मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, पथ प्रदर्शक श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। प्रदेश के विकास, संगठन के विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के विश्वास के प्रतीक के रूप में आपने जीवन समर्पित किया। विलक्षण राजनेता एवं जनसेवक के रूप में आप प्रदेशवासियों के हृदय में स्मरणीय रहेंगे।

आगंतुकों: 32147097
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025