प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को चित्तूर, आंध्र प्रदेश के निकट आयोजित योगांध्र 2025 कार्यक्रम में योग प्रेमियों की जीवंत भागीदारी की सराहना की। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि Yogandhra2025 योग को लोकप्रिय बनाने के लिए आंध्र प्रदेश के लोगों द्वारा किया गया एक सराहनीय प्रयास है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान जारी कर दी।

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “योग दिवस 2025 के प्रति बढ़ते उत्साह को देखकर खुशी हो रही है। #Yogandhra2025 योग को लोकप्रिय बनाने के लिए आंध्र प्रदेशके लोगों द्वारा किया गया एक सराहनीय प्रयास है। मैं 21 तारीख को आंध्र प्रदेशमें योग दिवस मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

उन्होंने एक्स पर आगे कहा कि मैं आप सभी से योग दिवस मनाने और योग को नियमित रूप से अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करता हूं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून को) से पहले देशभर में बड़े पैमाने पर योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। यह कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के पुलिगुंडु ट्विन हिल्स के बीच आयोजित किया गया, जहां 2,000 से अधिक योग प्रेमी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के लिए आंध्र प्रदेश में महीने भर चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए एकत्र हुए।

 

 

 

 

 

आगंतुकों: 32146077
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025