थाईलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आज गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। 6वें BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे पीएम मोदी को वहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे।”

इससे पहले, पीएम मोदी ने थाईलैंड की प्रसिद्ध ‘रामाकिएन’ नृत्य प्रस्तुति देखी, जो भारतीय रामायण पर आधारित है। उन्होंने इसे भारत-थाईलैंड के सांस्कृतिक संबंधों का एक अनोखा प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “रामायण हमारे दिलों और परंपराओं को जोड़ने वाली एक अमूल्य कड़ी है। थाईलैंड की रामाकिएन प्रस्तुति देखना एक समृद्ध अनुभव रहा, जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक समानताओं को दर्शाया।”

रामायण का थाई संस्करण ‘रामाकिएन’ में भगवान राम को ‘फ्रा राम’ कहा जाता है, लेकिन इसकी मूल भावना भारत की रामायण जैसी ही है-त्याग, कर्तव्य, भक्ति और अच्छाई की बुराई पर जीत। बैंकॉक में भारतीय समुदाय ने भी पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने उल्लास को प्रकट किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा, “बैंकॉक में भारतीय समुदाय के शानदार स्वागत के लिए आभार। भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं, जो हमारे लोगों के माध्यम से निरंतर मजबूत हो रहे हैं।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को 6वें BIMSTEC शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें भारत और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...