Print

पीएम मोदी ने आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार) को आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बुद्धिमत्ता, अखंडता एवं साहस के प्रतीक के रूप में उन्हें याद करते हुए, मोदी ने एक ऐसे भारत के उनके महान दृष्टिकोण को साकार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जो समृद्ध व मजबूत हो और जहां गरीब तथा हाशिए के लोग भी सशक्त हों।

कृपलानी जी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित थे

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा “आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साथ ही बुद्धिमत्ता, अखंडता एवं साहस के प्रतीक थे। वह लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे।

आचार्य कृपलानी जीवन भर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे

आचार्य कृपलानी अन्याय से लड़ने से नहीं डरते थे। हम एक ऐसे भारत के उनके महान दृष्टिकोण को साकार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं जो समृद्ध व मजबूत हो और जहां गरीब तथा हाशिए के लोग भी सशक्त हों।”

 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Bishkek

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री कुलुबायेव से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को किर्गिस्तान के चोलपोन अता में शंघाई सहयोग स...

3 hours ago | Education Ministry

एनईपी 2020 भविष्य की शिक्षा प्रणाली की मजबूत नींव: डॉ. सुकांत मजूमदार

केंद्रीय शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि राष्ट...