पीएम मोदी ने कोलकाता में आयोजित संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन में की रक्षा तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित 16वें संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन (Combined Commanders’ Conference – CCC) में देश की सुरक्षा स्थिति और सशस्त्र बलों की ऑपरेशनल तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्हें “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद बने नए हालात और भविष्य की जंग में उभरती तकनीकों और बदलते युद्ध-तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने पिछले दो वर्षों में किए गए सुधारों और आने वाले समय की योजनाओं की भी समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की और राष्ट्र निर्माण, एंटी-पाइरेसी ऑपरेशनों, संघर्षग्रस्त इलाकों से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने तथा मित्र देशों को आपदा राहत और मानवीय मदद (HADR) पहुंचाने में उनकी भूमिका की तारीफ की। उन्होंने 2025 को रक्षा क्षेत्र में ‘सुधारों का वर्ष’ घोषित करते हुए रक्षा मंत्रालय को संयुक्तता को मजबूत करने, आत्मनिर्भरता बढ़ाने और नवाचार को तेज करने के निर्देश दिए।

इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री 16 सितंबर को और चीफ ऑफ डिफेंस 17 सितंबर को संबोधित करेंगे। बता दें कि यह बैठक हर दो साल में एक बार होती है और इसे शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व और सैन्य कमांडरों के बीच संवाद का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। इस बार का विषय ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन’ रखा गया है, जो सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और परिवर्तन की दिशा में चल रहे प्रयासों को दर्शाता है।

अगले दो दिनों तक सम्मेलन में संरचनात्मक, प्रशासनिक और ऑपरेशनल मुद्दों पर चर्चा होगी। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सेना की तैयारी का आकलन किया जाएगा और प्रधानमंत्री की दृष्टि के अनुरूप आगे की रणनीति तय की जाएगी। सम्मेलन के दौरान सुधार, परिवर्तन, आधुनिक तकनीक और बहु-क्षेत्रीय युद्ध की तैयारियों पर फोकस रहेगा। परंपरा के मुताबिक, इस बार भी सम्मेलन में अलग-अलग रैंक के अधिकारियों और जवानों के साथ संवाद सत्र होंगे ताकि जमीनी स्तर के अनुभव और सुझाव भी उच्च स्तर की नीति-निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...