सत्य और परिश्रम से ही मिलती है स्थायी सफलता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्य, करुणा और अथक परिश्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि केवल शक्ति और बल से नहीं बल्कि सत्य के मार्ग पर चलकर और निरंतर प्रयास से ही स्थायी सफलता हासिल की जा सकती है।

सत्य और ईमानदारी के साथ प्राप्त की गई सफलता लंबे समय तक कायम रहती है

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सत्य और ईमानदारी के साथ प्राप्त की गई सफलता लंबे समय तक कायम रहती है और यह मन को गहरा संतोष भी देती है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित साझा किया,

“न तथा बलवीर्याभ्यां जयन्ति विजिगीश्वरः।

यथा सत्यानृशंस्याभ्यां धर्मेणैवोद्यमेन च॥”

सुभाषित का अर्थ

इस सुभाषित का अर्थ है कि जो लोग विजय प्राप्त करना चाहते हैं, वे केवल बल और शक्ति से सफल नहीं होते। वे सत्य, करुणा (अहिंसा), धर्म (नैतिकता) और निरंतर प्रयास (उद्यम) के बल पर ही सच्ची और स्थायी जीत हासिल करते हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...