पीएम मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का लेख किया साझा, नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव की जीवंत भावना की सराहना की और इसे भारत की सांस्कृतिक समृद्धि तथा इसकी जनजातीय विरासत की चिरस्थायी जीवंतता का एक शक्तिशाली प्रतीक बताया।

पीएम मोदी ने रविवार को केंद्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया द्वारा एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे गए लेख को साझा किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज पूर्वोत्तर एक नए, आत्मविश्वासी भारत का चेहरा प्रस्तुत करता है। नागालैंड की अनूठी सांस्कृतिक पहचान की सराहना करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य केवल एक महोत्सव की मेज़बानी नहीं करता, बल्कि यह स्वयं में एक उत्सव का प्रतीक है, जो वास्तव में ‘त्योहारों की भूमि’ के अपने गौरवशाली नाम को सही सिद्ध करता है।

सिंधिया के ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “इस मन को छू लेने वाले लेख में, केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव को मानवीय भावना के विविध रंग और प्राचीन तथा आधुनिकता के अद्भुत समन्वय के रूप में चित्रित करते हैं। उन्होंने इस अटल सत्य को दोहराया है कि जब हमारा पूर्वोत्तर प्रकाशमान होगा, तभी समूचा राष्ट्र उन्नति की ऊंचाइयों को छूएगा।”

पूर्वोत्तर को एक नए, आत्मविश्वासी भारत का चेहरा बताते हुए, केन्द्रीय मंत्री ने लेख में उल्लेख किया कि नागालैंड केवल एक उत्सव नहीं मनाता—बल्कि वह स्वयं उत्सव को साकार करता है, जो वास्तव में इसे ‘त्योहारों की भूमि’ कहे जाने को सही सिद्ध करता है।

इस बीच, सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण ने भारत की विकास यात्रा में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र को आगे की पंक्ति में रखा गया है। पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के आर्थिक और मानवीय संभावनाओं को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लेख को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्‍होंने कहा कि नागालैंड का हर्नोबिल महोत्‍सव परिवर्तन को एक सांस्कृतिक आवाज देता है। महोत्‍सव दर्शाता है कि पहचान पर आधारित होने पर विकास सबसे मजबूत होता है।