Print

पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर से की बात, ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने और चुनाव में लेबर पार्टी की उल्लेखनीय जीत पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया और भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।

ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए दोनों पक्षों ने लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

पीएम मोदी ने मसूद पेजेशकियन को ईरान का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मसूद पेजेशकियन को इस्लामी गणराज्य ईरान का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति चुने जाने पर मसूद पेजेशकियन को बधाई। हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे मधुर और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा है।”

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...