पीएम मोदी 14 फरवरी को असम में मोरन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर 14 फरवरी को आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन करेंगे। यह दूरस्थ क्षेत्रों में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के दौरान भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

रक्षा मंत्रालय ने आज गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सुविधा (ईएलएफ) होगी। यह सुविधा राजमार्ग के एक चिन्हित हिस्से को आपात स्थिति में वैकल्पिक रनवे के रूप में उपलब्ध कराएगी, जो लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के आपातकालीन लैंडिंग और टेक-ऑफ संचालन में सक्षम होगा।

असम में इस सुविधा के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के तथा कई अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।