पीएम मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा करेंगे दौरा, 5,100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर शहर में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे

अरुणाचल प्रदेश में विकास कार्यों को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री मोदी अरुणाचल प्रदेश की अपार जलविद्युत क्षमता का दोहन करने और सतत ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें हीओ हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (240 मेगावाट) और टाटो-1 हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (186 मेगावाट) शामिल हैं, जिन्हें सियोम उप-बेसिन में विकसित किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश के तवांग में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की नींव रखेंगे। यह केंद्र समुद्र तल से 9,820 फीट की ऊंचाई पर स्थित होगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, सांस्कृतिक उत्सव और प्रदर्शनियों की मेजबानी कर सकेगा। इसकी क्षमता 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों की होगी और यह पर्यटन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश में 1,290 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे, जिनमें कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, अग्नि सुरक्षा, कार्यरत महिलाओं के लिए छात्रावास सहित कई योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और लोगों की जीवन गुणवत्ता बेहतर होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्थानीय करदाताओं, व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे और हाल ही में किए गए जीएसटी दर सुधार के प्रभाव पर चर्चा करेंगे।

त्रिपुरा में धार्मिक और सांस्कृतिक विकास

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान त्रिपुरा के उदयपुर स्थित माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना पर्यटन मंत्रालय की पीआरएएसएडी (PRASAD) योजना के तहत पूरी की गई है। माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है और त्रिपुरा के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है।

नए स्वरूप में मंदिर परिसर का डिजाइन ऊपर से देखने पर कछुए की आकृति जैसा होगा। इसमें मंदिर प्रांगण का आधुनिकीकरण, नए मार्ग, नवीनीकृत प्रवेश द्वार, सुरक्षा घेराबंदी, जल निकासी प्रणाली और एक तीन मंजिला नया कॉम्प्लेक्स शामिल है। इस कॉम्प्लेक्स में दुकानों के लिए जगह, ध्यान कक्ष, अतिथि आवास और कार्यालय कक्ष बनाए गए हैं। इस परियोजना से त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार और व्यापार के नए अवसर बनेंगे और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा।-(PIB)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...