पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर, 1.22 लाख करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे ऊर्जा, जल संसाधन, सड़क, रेल और रोजगार सृजन से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों को बढ़ावा देंगे।

उत्तर प्रदेश में यूपीआईटीएस-2025 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री अब से कुछ देर पश्चात ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो-2025 (यूपीआईटीएस-2025) का उद्घाटन करेंगे। ‘अल्टीमेट सोर्सिंग बिगिंस हेयर’ थीम पर आधारित यह व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 B2B और 4,50,000 B2C आगंतुक हिस्सा लेंगे। रूस इस मेले में भागीदार देश के रूप में शामिल होगा, जो द्विपक्षीय व्यापार और प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। यह मेला उत्तर प्रदेश की शिल्प परंपराओं, आधुनिक उद्योगों, एमएसएमई और उभरते उद्यमियों को प्रदर्शित करेगा।

राजस्थान में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

दोपहर में, प्रधानमंत्री बांसवाड़ा में 1,22,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसमें शामिल हैं: 

परमाणु ऊर्जा परियोजना: 42,000 करोड़ रुपये की लागत से माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (4×700 मेगावाट) की आधारशिला रखी जाएगी। यह भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्रों में से एक होगा, जो स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। 

स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं: 19,210 करोड़ रुपये की सौर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, जिनमें फलौदी, जैसलमेर, जालौर, सीकर आदि स्थानों पर सौर परियोजनाओं का उद्घाटन और बीकानेर में एक सौर परियोजना समेत आंध्र प्रदेश के रामागिरी में सौर पार्क की की आधारशिला रखना शामिल हैं। 

पारेषण परियोजनाएं: 13,180 करोड़ रुपये की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाएं, जो 15.5 गीगावाट हरित ऊर्जा के हस्तांतरण को सुनिश्चित करेंगी। इस परियोजना का उद्देश्य 2030 तक आठ राज्यों में 181.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करना है।

पीएम कुसुम योजना: राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में 16,050 करोड़ रुपये की 3517 मेगावाट की सौरीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन, जो किसानों को सस्ती बिजली प्रदान करेगी। 

जल संसाधन: पीएम मोदी 20,830 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई जल संसाधन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिनमें ईसरदा बांध, धौलपुर लिफ्ट परियोजना और टाकली परियोजना आदि शामिल हैं। 

पेयजल आपूर्ति: अमृत 2.0 के तहत 5,880 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सड़क और रेल अवसंरचना: भरतपुर में फ्लाईओवर, 116 अटल प्रगति पथ परियोजनाएं, और तीन नई ट्रेनों (वंदे भारत एक्सप्रेस सहित) को हरी झंडी।

रोजगार सृजन

प्रधानमंत्री बांसवाड़ा में 15,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, जिनमें पशुपालक, कनिष्ठ सहायक, शिक्षक और अभियंता शामिल हैं। 

जनसभा और लाभार्थियों से संवाद

बांसवाड़ा में दोपहर 1:45 बजे एक जनसभा को संबोधित करने के साथ ही प्रधानमंत्री पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा भारत की आत्मनिर्भरता, स्वच्छ ऊर्जा, और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। (इनपुट-पीआईबी)

RELATED ARTICLES

49 seconds ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

35 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...