पीएम मोदी की आज मध्य प्रदेश में रैली, कर्नाटक में करेंगे रोड शो

बीजेपी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज (14 अप्रैल) मध्य प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। पीएम मध्य प्रदेश के होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को पीएम कर्नाटक के मैंगलोर में रोड शो भी करेंगे।

भाजपा के एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12:45 बजे नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। होशंगाबाद संसदीय सीट से भाजपा ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है।

प्रधानमंत्री की आमसभा के लिये पिपरिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पांच लेयर में सुरक्षा घेरा रहेगा, जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस होगी। प्रधानमंत्री की आमसभा के दौरान पुलिस के लगभग 1500 जवान व अधिकारियों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा डॉग स्क्वाड एवं अन्य सुरक्षा एजेंसी के 600 जवान अलग से सुरक्षा में रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान बारिश होने की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था भी की गई है।

अपने चुनावी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आज शाम पांच बजे कर्नाटक (मैसूर) में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को 7:15 बजे कर्नाटक के मैंगलोर में प्रधानमंत्री द्वारा रोड शो करने का भी कार्यक्रम तय है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...