पीएम मोदी ने देशवासियों से 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को देश भर के नागरिकों से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) में भाग लेने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा एकता और एकजुटता की स्थायी भावना का जश्न मनाता है, जिसकी कल्पना सरदार पटेल ने भारत के लिए की थी।

पीएम मोदी ने एकता दिवस पर ‘एकता दिवस भारत’ के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो को रिपोस्ट करते हुए लिखा, “31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हों और एकजुटता की भावना का जश्न मनाएं! आइए, सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने का सम्मान करें।”

आपको बता दें, ‘रन फॉर यूनिटी’ हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित किया जाता है। ‘एकता दिवस भारत’ के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से एक वीडियो संदेश पोस्ट किया गया। पोस्ट में कहा गया, “हमारी विविधता ही भारत की आत्मा है और सरदार पटेल ने इस विविधता को एकता में पिरोया। प्रधानमंत्री मोदी उसी दृष्टि को आगे बढ़ा रहे हैं। सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाएं, ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हों और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सशक्त बनाएं।”

पीएम मोदी ने रविवार को लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में कहा था, “सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं। उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे।” प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा था, “मेरा आप सबसे आग्रह है कि 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर देशभर में होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में आप भी जरूर शामिल हों।”

उन्होंने कहा कि गांधी जी से प्रेरित होकर सरदार पटेल ने खुद को स्वतंत्रता आंदोलन में पूरी तरह समर्पित कर दिया। ‘खेड़ा सत्याग्रह’ से लेकर ‘बोरसद सत्याग्रह’ तक अनेक आंदोलनों में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। (इनपुट-एजेंसी)

 

RELATED ARTICLES

56 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...