त्रिनिदाद और टोबैगो में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, कैरेबियाई देश के पीएम, 38 मंत्रियों और 4 सांसदों ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन में आगमन पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने पर त्रिनिदाद और टोबैगो के कैबिनेट, सांसदों और उत्साही जनसमूह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति ने इस पल को और भी यादगार बना दिया।

वहीं, पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित उच्चायोग ने उनका स्वागत करते हुए एक्स पर लिखा, “त्रिनिदाद और टोबैगो में आपका स्वागत है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी!!”

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की आधिकारिक यात्रा के दूसरे चरण में आज शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे हैं। पीएम मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे, जहां उनका ऐतिहासिक स्वागत हुआ। त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पूरे मंत्रिमंडल और सांसदों के साथ उनका भव्य स्वागत किया, उनके स्वागत हेतु 38 मंत्री और 4 सांसद विशेष रूप से एयरपोर्ट पर मौजूद थे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री बिसेसर ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर उनके और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया।

पीएम मोदी ने अपने स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की, उन्होंने कहा, “पोर्ट ऑफ स्पेन में स्वागत समारोह की कुछ झलकियाँ साझा कर रहा हूं। आशा है कि भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के बीच मित्रता आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएगी!”

पीएम मोदी के त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा से भारतीय समुदाय में खासा उत्साह का माहौल है। यह उनकी बतौर प्रधानमंत्री पहली यात्रा है और 1999 के बाद त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रधानमंत्री स्तर की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इससे पहले, त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारत के उच्चायुक्त प्रदीप सिंह राजपुरोहित ने इस बात पर प्रकाश डाला कि त्रिनिदाद एवं टोबैगो के लोगों और सरकार में भारत के साथ अधिक सहभागिता एवं सहयोग की “तीव्र इच्छा” है।

उच्चायुक्त राजपुरोहित ने कहा कि लोगों में काफी उत्साह और उमंग है, हर कोई इस यात्रा का इंतजार कर रहा है, त्रिनिदाद और टोबैगो में पहले से ही विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक सहभागिता और सहयोग की तीव्र इच्छा है और इस संदर्भ में लोग और सरकार दोनों ही भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच दीर्घकालिक साझेदारी, व्यापक साझेदारी के लिए अत्यधिक इच्छुक हैं।

राजदूत ने दशकों से भारतीय विरासत को संरक्षित करने में प्रवासी समुदाय के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “प्रवासी समुदाय में बहुत उत्साह है। वे भारत में हो रहे घटनाक्रमों पर नियमित रूप से नजर रखते हैं।” उन्होंने भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना को भी रेखांकित किया जो पीढ़ियों के बीच पनपती रहती है।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री के त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...