पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत आगमन पर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एआई इंपैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत आने पर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देगी।

पीएम ने एक्स पर मैक्रों के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कही यह बात

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मैक्रों के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि भारत उनकी इस यात्रा का स्वागत करता है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली चर्चा से द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत होगा। यह सहयोग वैश्विक प्रगति में भी योगदान देगा।

https://x.com/narendramodi/status/2023602806096359895?s=20

दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई गति

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई और बाद में नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम दोनों देशों के संबंधों को नई गति देंगे। इससे पहले इमैनुएल मैक्रों ने भारत यात्रा पर रवाना होते हुए एक्स पर लिखा कि वह मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ व्यापार, आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और डिजिटल क्षेत्र के प्रतिनिधि भी आ रहे हैं।

भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जाएगा

मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात को लेकर उत्साह भी जताया। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Border Peace

‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में स्थिर प्रगति का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के रा...

6 hours ago | Bharat Mandapam

भारत मंडपम में पीएम मोदी ने दिया ब्रिक्स गाला डिनर, भारतीय जायकों से सजे मेन्यू ने जीता दिल

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत ...