11/05/24 | 9:59 am | Election 2024 | PM Modi

Print

पीएम मोदी आज ओडिशा और झारखंड में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के दो राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम सबसे पहले ओडिशा और इसके बाद झारखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में प्रचार कर मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

पीएम मोदी ओडिशा के कंधमाल में करेंगे चुनावी जनसभा

भाजपा के एक्स हैंडल के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा के कंधमाल में सुबह 10ः30, बोलांगीर में दोपहर 12ः15 और बरगढ़ में दोपहर एक बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने छह मई को भी ओडिशा के बहरामपुर और नवरंगपुर में जनसभा की थी। यहां उन्होंने कहा था कि आप जानते हैं कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। इसलिए, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी ताकत से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे। ये मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी आज शाम झारखंड में जनसभा को करेंगे संबोधित

धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री ओडिशा के दौरे के बाद शाम को झारखंड पहुंचेंगे। वो शाम पांच बजे झारखंड के चतरा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि चतरा लोकसभा सीट और हजारीबाग सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। चतरा में पिछले दस साल से भाजपा का कब्जा है। दोनों चुनाव सुनील कुमार सिंह जीते।

हजारीबाग में 2009 से लगातार भाजपा सांसद निर्वाचित होते आए हैं। 2009 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर यशवंत सिन्हा निर्वाचित हुए थे। 2014 और 2019 के चुनाव में पुत्र भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा जीते। पार्टी ने इस बार चतरा और हजारीबाग दोनों सीटों पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है। चतरा से कालीचरण सिंह और हजारीबाग से सदर विधायक मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...