पीएम मोदी 30 जुलाई को CII के बजट पश्चात सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार (30 जुलाई ) को दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ‘विकसित भारत की ओर यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 पश्चात सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा किया जा रहा है और इसका उद्देश्य विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण और इस प्रयास में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा प्रस्तुत करना है।

इस सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय, थिंक टैंक आदि से 1000 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे, जबकि कई लाेग देश भर और विदेशों में विभिन्न सीआईआई केंद्रों से जुड़ेंगे।

उद्योग निकाय के अनुसार, सम्मेलन अगले कुछ वर्षों के लिए प्रमुख सुधार उपायों पर चर्चा करेगा, जिसमें केंद्रीय बजट में उल्लिखित उपाय भी शामिल हैं, और सामूहिक रूप से विकसित भारत के लिए एक रास्ता तैयार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के अलावा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, और कृषि और किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे और प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

29 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...