‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे।

पहली नौकरी पाने वालों को 15,000 रुपए की सहायता

इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये तक की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। साथ ही, नए रोजगार सृजन करने वाले नियोक्ताओं को प्रति नए कर्मचारी 3,000 रुपये प्रतिमाह का प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

योजना के प्रमुख आंकड़े:

– योजना की शुरुआत 1 अगस्त 2025 से हुई।
– अब तक देशभर में 15 लाख नए रोजगार अवसर सृजित हो चुके हैं।
– योजना का कुल बजट 99,446 करोड़ रुपये है।
– अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों का लक्ष्य, जिसमें 1.92 करोड़ पहली बार कार्यबल में आने वाले युवा शामिल हैं।

सरकार ने विनिर्माण क्षेत्र को विशेष महत्व देते हुए इसके नियोक्ताओं को चार वर्ष तक प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया है, जबकि अन्य क्षेत्रों के लिए यह अवधि दो वर्ष है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, योजना की शुरुआत से अब तक देशभर में करीब 15 लाख रोजगार अवसरों का सृजन हुआ है। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह योजना औपचारिक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराने और सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी योजना के लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगे। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...