17/09/24 | 8:48 pm | PM Modi | Quad summit | UNGA | USA

Print

पीएम मोदी क्वाड सम्मेलन में भाग लेने 21 सितम्बर को जायेंगे अमेरिका

पीएम मोदी 21-23 सितंबर के दौरान अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी 21 सितंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा की जा रही है। इस वर्ष क्वाड की मेजबानी अमेरिकी पक्ष के अनुरोध के बाद भारत ने 2025 में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने पर सहमति व्यक्त की है।

क्वाड शिखर सम्मेलन में नेता पिछले एक साल में चार देशों अमेरिका, आस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान, के संगठन की हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों को उनके विकास लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायता करने के लिए आने वाले वर्ष का एजेंडा निर्धारित करेंगे।

पीएम मोदी 23 सितम्बर को UNGA में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ विषय पर करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है। शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में वैश्विक नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। न्यूयॉर्क में रहते हुए प्रधानमंत्री 22 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिदृश्य में सक्रिय विचारकों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...