पीएम मोदी आज 16वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को 16वें रोजगार मेले के तहत देशभर के 51,000 से अधिक नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री सीधे युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

इस रोजगार मेले का आयोजन देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। ये नियुक्तियां रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय जैसे कई महत्वपूर्ण केंद्रीय विभागों में की जा रही हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों से चुने गए नए युवा सरकारी सेवा में कई क्षेत्रों में काम करेंगे, जिससे सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। इससे प्रशासन में नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता आएगी और यह सुनिश्चित होगा कि सभी सरकारी विभाग जनता की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बन सकें।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस राष्ट्रव्यापी रोजगार पहल की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को की थी। यह पहल सरकार के “मिशन मोड” दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नए रोजगार के अवसर पैदा करना और सरकारी संस्थाओं की क्षमता को मजबूत करना है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। यह कार्यक्रम भारत के युवाओं की क्षमता का उपयोग करने और उन्हें रोजगार तथा करियर विकास के अवसर देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पूरी प्रक्रिया में योग्यता, पारदर्शिता और दक्षता पर विशेष जोर दिया गया है ताकि सरकारी भर्ती प्रणाली तेज और अधिक प्रभावी बन सके।-(PIB)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...