10/09/24 | 6:30 pm | PM Modi | SEMICON India 2024

Print

पीएम मोदी बुधवार को करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन

पीएम मोदी कल बुधवार को सुबह करीब 10:30 बजे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है लक्ष्य

प्रधानमंत्री का विजन भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस विजन के अनुरूप, सेमीकॉन इंडिया 2024 का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक “शेपिंग द सेमीकंडक्टर फ्यूचर” थीम के साथ किया जा रहा है।

11 से 13 सितंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत की सेमीकंडक्टर संबंधी रणनीति और नीति को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर के लिए वैश्विक केंद्र बनाना है। इसमें वैश्विक सेमीकंडक्टर दिग्गजों के शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी होगी और सेमीकंडक्टर उद्योग के वैश्विक नेता, कंपनियां,विशेषज्ञ एक साथ आएंगे। सम्मेलन में 250 से अधिक प्रदर्शक और 150 वक्ता भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...