Print

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया का करेंगे उद्घाटन, वैश्विक स्तर के दिग्गज, कंपनियां और विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

13 सितंबर को होगा समापन
जानकारी के मुताबिक पीएम का विजन भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस विजन के अनुरूप, सेमीकॉन इंडिया-2024 का आयोजन किया गया है। इसका समापन 13 सितंबर को होगा। इसका विषय शेपिंग द सेमीकंडक्टर फ्यूचर है।

वैश्विक स्तर के दिग्गज, कंपनियां और विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत की सेमीकंडक्टर संबंधी रणनीति और नीति का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भारत को सेमीकंडक्टर के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने की परिकल्पना की गई है। इसमें वैश्विक सेमीकंडक्टर दिग्गजों के शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी देखने को मिलेगी। साथ ही सेमीकंडक्टर उद्योग के वैश्विक स्तर के दिग्गजों, कंपनियों और विशेषज्ञों को महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया जाएगा। इस सम्मेलन में 250 से अधिक प्रदर्शक और 150 वक्ता हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

32 mins ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...

52 mins ago | BRICS Summit

WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने रविवार को 2026 ब्रिक...

2 hours ago | BRICS Summit 2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन के लिए न...