पीएम मोदी आज करेंगे श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी वार्तालाप शताब्दी समारोह का श्रीगणेश

देश के दो महान आध्यात्मिक और नैतिक नेता श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक वार्तालाप के शताब्दी समारोह का आज शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इस समारोह का श्रीगणेश करने के साथ उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। 

यह ऐतिहासिक वार्तालाप 12 मार्च, 1925 को महात्मा गांधी की यात्रा के दौरान शिवगिरी मठ में हुआ था

भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम को अपने एक्स हैंडल पर सचित्र साझा किया है।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, यह ऐतिहासिक वार्तालाप 12 मार्च, 1925 को महात्मा गांधी की यात्रा के दौरान शिवगिरी मठ में हुआ था। यह वैकोम सत्याग्रह, धर्मांतरण, अहिंसा, अस्पृश्यता उन्मूलन, मोक्ष प्राप्ति, दलित उत्थान आदि विषयों पर केंद्रित था। 

इस वैचारिक महाकुंभ में आध्यात्मिक गुरु और अन्य सदस्य आएंगे

विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस वैचारिक महाकुंभ में आध्यात्मिक गुरु और अन्य सदस्य आएंगे। यह सभी भारत के सामाजिक एवं नैतिक ताने-बाने को आकार देने वाले दूरदर्शी संवाद पर विचार करेंगे। यह विचार श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी समर्थित सामाजिक न्याय, एकता और आध्यात्मिक सद्भाव के साझा दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण आदराजंलि होंगे। 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...