पीएम मोदी ग्वालियर बायो गैस संयंत्र का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ, प्लांट से प्रतिदिन तीन टन सीएनजी और 20 टन बायो जैविक खाद मिलेगी

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है। ऐसे में बुधवार को नवाचार के क्षेत्र में ग्वालियर में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में बायो सीएनजी प्लांट (कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र) का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी भदौरिया ने बताया कि लाल टिपारा गौशाला में 2 अक्टूबर को बायो सीएनजी प्लांट के शुभारंभ के साथ-साथ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन अवसर पर स्वच्छता मित्रों एवं स्वच्छता चैंपियन का सम्मान भी किया जाएगा।

दो हेक्टेयर क्षेत्र में बायो सी.एन.जी. प्लांट स्थापित
बता दें कि यह देश की पहली आधुनिक और आत्मनिर्भर गौशाला होगी। लाल टिपारा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से दो हेक्टेयर क्षेत्र में बायो सी.एन.जी. प्लांट स्थापित किया गया है। इस प्लांट के संचालन के लिए 100 टन गोबर का उपयोग कर प्रतिदिन 3 टन तक सीएनजी और सर्वोत्तम गुणवत्ता का जैविक खाद 20 टन मिलेगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन प्लांट के संचालन एवं संधारण में भी सहयोग करेगा। यह लाल टिपारा गौशाला कार्बन उत्सर्जन रोकने में वैश्विक आदर्श बनने जा रही है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से हुई तैयार

गौशाला में यह सीएनजी प्लांट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सामाजिक जिम्मेदारी निधि से 32 करोड़ रुपये की लागत से बना है। भविष्य में विस्तार की संभावना को रखते हुए एक हेक्टेयर की भूमि आरक्षित रखी गई है। गौशाला को और विस्तार देने सांसद निधि से दो हजार गायों के लिये आधुनिक शेड निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की राशि दी गई है। इस प्लांट से नगर निगम ग्वालियर को लगभग राशि सात करोड़ रुपये की आय प्राप्त होना संभावित है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...