प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार सुबह शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के उपलक्ष्य में हर किसी के जीवन में सुख और शांति की कामना की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ”सभी देशवासियों को नवरात्रि की महाअष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।” 

https://x.com/narendramodi/status/1972857236964942206

पीएम मोदी ने शारदीय नवरात्रि के आरंभ से ही देवी के हर स्वरूप के अवसर पर देशवासियों के लिए प्रार्थना की

प्रधानमंत्री मोदी ने शक्ति उपासना के इस महापर्व पर शारदीय नवरात्रि के आरंभ से ही देवी के हर स्वरूप के अवसर पर देशवासियों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने देवी मां के चरणों को नमन करते हुए उनसे कामना कि सभी के दुखों को हरें। लोगों के जीवन में नए तेज का संचार करें। देवी माता के आशीर्वाद से सबका कल्याण हो। उन्होंने यह भी प्रार्थना कि देवी मां सभी को अदम्य साहस का आशीष प्रदान करें। सबके जीवन में आत्मबल का संचार करें।

शारदीय नवरात्रि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है

शारदीय नवरात्रि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यह त्योहार देवी दुर्गा की राक्षस महिषासुर पर नौ दिनों तक चली लड़ाई में विजय का प्रतीक है। दसवें दिन (विजयादशमी या दशहरा) महिषासुर के वध का उत्सव मनाया जाता है। 

इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है

इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। प्रत्येक दिन एक विशेष देवी को समर्पित होता है। यह त्योहार शरद ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है। कई भक्त इस दौरान उपवास, प्रार्थना और अनुष्ठान करके आध्यात्मिक नवीनीकरण करते हैं। गुजरात में इस पर्व पर गरबा और डांडिया रास जैसे पारंपरिक लोक नृत्य बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में मंडप सजाए जाते हैं। उत्तर भारत में रामलीला का मंचन किया जाता है। दशहरा पर रावण के पुतले जलाए जाते हैं। (इनपुट-पीआईबी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...