पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश- ‘ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं। ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है। पीएम मोदी मध्य प्रदेश के धार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा- ‘हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ा’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है।”

पीएम मोदी ने सेना के शौर्य की सराहना करते हुए कही ये बात

उन्होंने सेना के शौर्य की सराहना करते हुए आगे कहा, “17 सितंबर के दिन ही देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छा इच्छाशक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराकर, उनके अधिकारों की रक्षा कर भारत के गौरव को फिर से स्थापित किया था।”

पीएम मोदी ने कहा, “देश की इतनी बड़ी उपलब्धि को, सेना के इतने बड़े शौर्य को, कई दशक बीत गए, कोई याद करने वाला नहीं था, लेकिन आपने मुझे मौका दिया, हमारी सरकार ने 17 सितंबर की हैदराबाद की घटना को अमर कर दिया। हमने भारत की एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की है।”

‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ किया। कौशल निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों और बहनों को मैं विश्वकर्मा जयंती पर आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं।

देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास किया

उन्होंने कहा, “विश्वकर्मा जयंती के दिन एक बड़ी औद्योगिक शुरुआत होने जा रही है। देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां (धार) हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। इस टेक्सटाइल पार्क से हमारे युवकों और युवतियों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। मैं इन परियोजनाओं के लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।”

पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान को लेकर बताई जरूरी बातें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान को लेकर कहा कि यह माताओं-बहनों को समर्पित है। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद है- एक भी महिला, जानकारी या संसाधनों के अभाव में बीमारी का शिकार न हो।”

पीएम ने कहा- विकसित होते भारत में हमें मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को जितना संभव हो सके, कम करना है

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित होते भारत में हमें मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को जितना संभव हो सके, कम करना ही है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत पहली संतान होने पर 5 हजार रुपए और दूसरी बेटी के जन्म पर 6 हजार रुपए सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिल चुका है। अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि मेरी माताओं बहनों के खातों में पहुंच चुकी है। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...