पीएम मोदी ने सत्य, सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सत्य, सेवा और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने सत्यनिष्ठा और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सेवाभाव और ईमानदारी से किया गया कोई भी कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने कहा कि संकल्प, समर्पण और सकारात्मकता के माध्यम से न केवल अपना बल्कि पूरी मानवता का भी कल्याण किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने यह विचार ‘एक्स’ पर साझा किए

प्रधानमंत्री मोदी ने यह विचार ‘एक्स’ पर साझा किए। एक्स पोस्ट में उन्होंने एक संस्कृत सुभाषित भी उद्धृत किया, “सत्यं बृहदृतमुग्रं दीक्षा तपो ब्रह्म यज्ञः पृथिवीं धारयन्ति। सा नो भूतस्य भव्यस्य पत्न्युरुं लोकं पृथिवी नः कृणोतु॥”

सत्य, तप, यज्ञ और अनुशासन को बताया जीवन और समाज का आधार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सुभाषित के माध्यम से सत्य, तप, यज्ञ और अनुशासन को जीवन और समाज का आधार बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मूल्य ही पृथ्वी और मानवता को स्थायित्व प्रदान करते हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...