पीएम मोदी ने पी.जी. बरुआ के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक एवं प्रबंध निदेशक पी.जी. बरुआ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पी.जी. बरुआ के निधन से उन्हें अत्यंत दुःख हुआ है। उन्होंने कहा कि बरुआ को मीडिया जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

https://x.com/narendramodi/status/2000404597773602942?s=20

बरुआ असम की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने के प्रति बेहद समर्पित थे

प्रधानमंत्री ने कहा कि बरुआ असम के विकास को आगे बढ़ाने और राज्य की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने के प्रति भी बेहद समर्पित थे। मोदी ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं।” (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

36 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...