पीएम मोदी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान आज शुक्रवार सुबह सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात पीएम मोदी एकता नगर (केवड़िया) के परेड ग्राउंड पहुंचे और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।  

पीएम मोदी ने लोगों को एकता दिवस की शपथ दिलाई

पीएम मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को एकता दिवस की शपथ दिलाई। खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी है और पीएम मोदी परेड का निरीक्षण कर रहे हैं। बताना चाहेंगे कि इस वर्ष की एकता दिवस परेड में एकता में विविधता विषय पर आधारित 10 झांकी शामिल होंगी। 

प्रधानमंत्री इसके बाद आरंभ 7.0 कार्यक्रम के समापन अवसर पर 100वें फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं से भी करेंगे बातचीत
 
आज प्रधानमंत्री का दो दिवसीय गुजरात दौरा पूरा होगा। प्रधानमंत्री इसके बाद आरंभ 7.0 कार्यक्रम के समापन अवसर पर 100वें फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं से भी बातचीत करेंगे। इस बार आरंभ का विषय री-इमेजिनिंग गवर्नेंस रखा गया है।

पीएम मोदी ने गुजरात दौरे के पहले दिन गुरुवार को केवड़िया के एकता नगर में ई-बसों को हरी झंडी दिखाई

इस कोर्स में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की तीन सिविल सेवाओं के कुल 660 प्रशिक्षु शामिल हैं। पीएम मोदी गुजरात दौरे के पहले दिन गुरुवार को केवड़िया के एकता नगर में ई-बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ करीब 1,140 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर चुके हैं। 

उन्होंने बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय (राजपीपला), हॉस्पिटैलिटी डिस्ट्रिक्ट (फेज-1), वामन वृक्ष वाटिका, सप्तपुड़ा प्रोटेक्शन वॉल, ई-बस चार्जिंग डिपो और 25 इलेक्ट्रिक बसें, नर्मदा घाट एक्सटेंशन और स्मार्ट बस स्टॉप्स (फेज-2) जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही उन्होंने म्यूजियम ऑफ रॉयल किंग्डम्स ऑफ इंडिया, वीर बालक उद्यान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रेन फॉरेस्ट प्रोजेक्ट और ट्रैवलेटर जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखी और सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया था। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

6 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

40 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...