प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को बिहार से चुनावी शंखनाद करने वाले है। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में अब दस दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी रैली और जनसभा कर मतदाताओं को अपनी ओर करने के प्रयास में है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी रैली करने जा रहे हैं। चुनावी जनसभा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के गांव कर्पूरी ग्राम पहुंच कर जननायक को नमन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से भी की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम का दौरा किया, जो कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली है। उन्होंने ठाकुर के परिजनों से मुलाकात की और स्व. ठाकुर को नमन किया। थोड़ी देर में ही प्रधानमंत्री समस्तीपुर के दुधपुरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से बिहार में यह उनका पहला चुनावी कार्यक्रम होगा।

हाल ही में पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का किया था वर्चुअल उद्घाटन

इसी माह की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि “किसी सोशल मीडिया टीम ने कर्पूरी ठाकुर को जननायक नहीं बनाया- बिहार के लोगों ने बनाया” और नागरिकों से इस पहचान को “हड़पने” के प्रयासों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया था। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

9 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

40 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...