बीटिंग रिट्रीट में आज देश की समृद्ध सैन्य विरासत का प्रदर्शन होगाः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज गुरुवार शाम आयोजित होने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन का प्रतीक होगा। यह भव्य आयोजन भारत की समृद्ध सैन्य विरासत, परंपरा और अनुशासन की शक्ति को प्रदर्शित करेगा।

पीएम मोदी ने दिया यह संदेश

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में देश की सुरक्षा में समर्पित सशस्त्र बलों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि भारत अपने वीर जवानों की निष्ठा और बलिदान को सदैव नमन करता है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने वैदिक मंत्र का उल्लेख करते हुए लिखा , “एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि। अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि॥”

पीएम मोदी ने कहा यह आयोजन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक

इस मंत्र के माध्यम से उन्होंने एकता, शौर्य और विजय के संकल्प को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह में सैन्य बैंड की मधुर धुनें, पारंपरिक ध्वज अवरोहण और ऐतिहासिक सैन्य परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस उत्सव का औपचारिक समापन करता है, बल्कि देश की सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...