पीएम मोदी 29 अक्टूबर को मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार, 29 अक्टूबर को मुंबई का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग 04 बजे नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 (आईएमडब्ल्यू-2025) में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता करेंगे। 

27 से 31 अक्टूबर तक आयोजन 

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक आईएमडब्ल्यू-2025 का विषय “महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण” है। इसका 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के वैश्विक समुद्री केंद्र और नीली अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनने के रणनीतिक रोडमैप को प्रदर्शित किया जाएगा। 

एक लाख से अधिक प्रतिनिधि लेंगे भाग 

आईएमडब्ल्यू 2025 में 85 से अधिक देश भाग लेंगे, जिसमें 1,00,000 से अधिक प्रतिनिधि, 500 से अधिक प्रदर्शक और 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय वक्ता शामिल होंगे।

इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 का प्रमुख कार्यक्रम

इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 का प्रमुख कार्यक्रम, ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम, वैश्विक समुद्री कंपनियों के सीईओ, प्रमुख निवेशकों, नीति-निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाएगा। यह फोरम सतत समुद्री विकास, लचीली आपूर्ति शृंखलाओं, हरित नौवहन और समावेशी नीली अर्थव्यवस्था रणनीतियों पर संवाद के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में कार्य करेगा।

भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में स्थान दिलाना इसका उद्देश्य

प्रधानमंत्री की भागीदारी से समुद्री अमृत काल विजन 2047 के अनुरूप एक महत्वाकांक्षी, भविष्योन्मुखी समुद्री परिवर्तन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का पता चलता है। चार रणनीतिक स्तंभों- बंदरगाह-आधारित विकास, नौवहन और जहाज निर्माण, निर्बाध लॉजिस्टिक और समुद्री कौशल निर्माण पर आधारित इस दीर्घकालिक विजन का उद्देश्य भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में स्थान दिलाना है। 

RELATED ARTICLES

10 mins ago | Maharashtra

मुंबई में कई जगह दही हांडी का आयोजन, हजारों ‘गोविंदा’ हुए शामिल

महाराष्ट्र के मुंबई और आसपास के शहरों में शनिवार को कई जगह दही हांडी का आयोजन किया गया और हजारों...

54 mins ago | Prime Minister Narendra Modi

छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके...