पीएम मोदी आज जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति में यह जानकारी गई। यह प्रधानमंत्री की परिकल्पना पर केंद्रित पहला विभागीय शिखर सम्मेलन है।

उद्देश्य

प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, इसका उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना को मजबूत करना, सहकारी संघवाद को और गहरा करना तथा केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के राजनीतिक नेतृत्व के साथ वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। 

इन विषयों पर होगी चर्चा

सम्मेलन के पहले दिन जल क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श के अलावा विभिन्न राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करते हुए क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों का समाधान तलाशने और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा जल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के समय पर कार्यान्वयन, ‘जल संचय जन भागीदारी- कैच द रेन’, पेयजल प्रणालियों के स्रोतों की निरंतरता तथा जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा शुरू हुई।

जल अवसंरचना परियोजनाओं को मिलेगी गति

इस विचार-विमर्श का उद्देश्य जल अवसंरचना परियोजनाओं को गति देना, जल संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना, पेयजल स्रोतों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सेवाओं की विश्वसनीयता और जवाबदेही में सुधार के लिए ठोस एवं समयबद्ध कदम तय करना है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

28 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...