पीएम मोदी 8 नवंबर को ‘कानूनी सहायता तंत्र को मजबूत बनाने’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 नवंबर को शाम करीब 5 बजे सुप्रीम कोर्ट में ‘कानूनी सहायता तंत्र को मजबूत बनाने’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 

पीएम मोदी नालसा द्वारा तैयार ‘कम्युनिटी मेडिएशन ट्रेनिंग मॉड्यूल’ भी लॉन्च करेंगे

इस अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा तैयार ‘कम्युनिटी मेडिएशन ट्रेनिंग मॉड्यूल’ भी लॉन्च करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

यह दो दिवसीय सम्मेलन नालसा की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है

पीएमओ के अनुसार, यह दो दिवसीय सम्मेलन नालसा की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कानूनी सेवाओं के ढांचे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। 

इनमें लीगल एड डिफेंस काउंसल सिस्टम, पैनल वकील, पैरा लीगल वॉलेंटियर्स, स्थायी लोक अदालतें और विधिक सेवा संस्थानों के वित्तीय प्रबंधन जैसे मुद्दे शामिल हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

6 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

37 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...